खेल की खबरें | स्पिनरों ने बांग्लादेश की वापसी करायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीसरे दिन का खेल खत्म होते समय वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन जिससे उसकी कुल बढ़त 154 रन की हो गयी है। एंक्रुमाह बोनर (08) और नाइटवाचमैन जोमेल वार्रिकन (02) क्रीज पर मौजूद है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होते समय वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन जिससे उसकी कुल बढ़त 154 रन की हो गयी है। एंक्रुमाह बोनर (08) और नाइटवाचमैन जोमेल वार्रिकन (02) क्रीज पर मौजूद है।
ऑफ स्पिनर नईम हसन ने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (06) को चलता किया तो वही मेहदी हसन मेराज ने शाइने मोसेली (07) और तायजुल इस्लाम ने सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल (18) को पवेलियन भेजा
इससे पहले ऑफ स्पिनर रहकीम कोर्नवाल ने बांग्लादेश की पहली पारी में 74 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे वेस्टइंडीज को 113 रन की बढ़त मिली। वेस्टइंडीज की पहली पारी में 409 रन के जवाब में बांग्लादेश की पारी 296 रन पर सिमट गयी।
तेज गेंदबाज शैनन गाब्रियल (70 रन पर तीन विकेट) और अलजारी जोसेफ (60 रन पर दो विकेट) ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 71 जबकि पिछले मैच में शतक लगाने वाले मेहदी ने 57 रन का योगदान देने के साथ सातवें विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। मुशफिकुर रहीम ने 54 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को 296 तक पहुंचाया।
दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट को वेस्टइंडीज तीन विकेट से जीता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)