एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में स्पिनरों का दबदबा , मरफी नया चेहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चार टेस्ट मैचों के भारत दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में स्पिनरों को तरजीह दी गई है और अब तक सिर्फ सात प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले आफ स्पिनर टॉड मरफी टीम में नया चेहरा होंगे ।

खेल की खबरें | भारत दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में स्पिनरों का दबदबा , मरफी नया चेहरा

मेलबर्न, 11 जनवरी चार टेस्ट मैचों के भारत दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में स्पिनरों को तरजीह दी गई है और अब तक सिर्फ सात प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले आफ स्पिनर टॉड मरफी टीम में नया चेहरा होंगे ।

आस्ट्रेलियाई टीम की नजरें 2004 के बाद भारत में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने पर लगी है ।पहला टेस्ट नौ से 13 फरवरी तक नागपुर में, दूसरा 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली में, तीसरा एक से पांच मार्च तक धर्मशाला में और चौथा नौ से 13 मार्च तक अहमदाबाद में खेला जायेगा ।

विक्टोरिया के 22 वर्ष के मरफी के अलावा स्पिनर एश्टोन एगर, मिशेल स्वीपसन, नाथन लियोन आस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय टीम में हैं ।

ऊंगली की चोट के कारण मिशेल स्टार्क नागपुर में पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे । ऊंगली के फ्रेक्चर से उबरने की कोशिशों में जुटे हरफनमौला कैमरन ग्रीन भी टीम में हैं ।

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमने ऐसी टीम चुनी है जिसमें गहराई और लचीलापन है ताकि हालात के अनुरूप ढल सके ।’’

मरफी के चयन पर उन्होंने कहा ,‘‘ टॉड मरफी ने घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है । वह स्पिन का एक मजबूत विकल्प है । एश्टोन एगर ने भी वापसी के बाद से प्रभावित किया है और बायें हाथ का स्पिनर होने के कारण वह भारत में उपयोगी साबित होगा । ’’

आस्ट्रेलिया टीम :

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टोन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंडस्कांब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मरफी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).