एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोरोना वायरस नेगेटिव पाए जाने के बाद स्पिनर काशिफ भट्टी पाकिस्तानी टीम से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर काशिफ भट्टी को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के अनुसार दो बार कोविड-19 नेगेटिव पाए जाने पर वोरसेस्टर में बाकी टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिल गई है।

खेल की खबरें | कोरोना वायरस नेगेटिव पाए जाने के बाद स्पिनर काशिफ भट्टी पाकिस्तानी टीम से जुड़े

लंदन, 16 जनवरी पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर काशिफ भट्टी को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के अनुसार दो बार कोविड-19 नेगेटिव पाए जाने पर वोरसेस्टर में बाकी टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिल गई है।

तैंतीस साल के भट्टी को अगले महीने शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों के तीसरे समूह के साथ ब्रिटेन आने पर परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था।

यह भी पढ़े | IPL: कैरेबियाई क्रिकेटर निकोलस पूरन को हिंदी सिखाते हुए नजर आए मोहम्मद शमी, देखें मजेदार वीडियो.

भट्टी पाकिस्तान में पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां देर से आए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नियमों के अनुसार परीक्षण में दो बार नेगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें ब्रिटेन जाने की स्वीकृति दी गई थी।

लेकिन ब्रिटेन पहुंचने पर ईसीबी ने नियमों के अनुसार जब उनका शुरुआती परीक्षण कराया तो यह पॉजिटिव आया जिसके के कारण उन्हें वोरसेस्टर में बाकी पाकिस्तानी टीम से अलग रहना पड़ा।

यह भी पढ़े | ENG vs WI: बॉयो-सिक्योर नियमों के उल्लंघन के कारण जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट मैच से बाहर.

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार अब लगातार दो नेगेटिव नतीजों के बाद उन्हें टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिली है।

ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अतीत में कोविड-19 संक्रमण के असर के कारण खिलाड़ी के परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आया था और इंग्लैंड के जन स्वास्थ्य विभाग और विषाणु रोग विशेषज्ञ से सलाह मशविरे के बाद सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हुए खिलाड़ी को पृथक रखा गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी का अब दूसरा नतीजा नेगेटिव आया है और अन्य खिलाड़ियों तथा स्टाफ को संक्रमण का कोई खतरा नहीं है।’’

भट्टी साथी क्रिकेटरों हैदर अली और इमरान खान तथा टीम के मालिशिए मलंग अली के साथ ब्रिटेन पहुंचे थे। इन सभी को पाकिस्तान में शुरुआती में कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था।

पाकिस्तान के अधिकतर खिलाड़ी 29 जून को यहां पहुंचे थे जबकि खिलाड़ियों का दूसरा समूह पहले पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुन: परीक्षण में नेगेटिव आने पर कुछ दिन बाद यहां पहुंचा था। दूसरे समूह में फखर जमां, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज शामिल थे।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का तीसरा समूह आठ जुलाई को यहां पहुंचा था।

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है जिसकी शुरुआत मैनचेस्टर में पांच अगस्त से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).