जरुरी जानकारी | स्पाइसजेट भारत-ब्रिटेन मार्ग पर शुरू करेगी उड़ानें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिल गयी है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी।
मुंबई, 24 जुलाई बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिल गयी है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी।
कंपनी को भारत की अनुसूचित एयरलाइन का दर्जा मिल चुका है।
कंपनी ने कहा कि द्विपक्षीय हवाई यातायात सेवा समझौते के तहत भारत और ब्रिटेन की सरकार ने स्पाइसजेट को ‘भारत-ब्रिटेन’ वायुमार्ग पर सेवा शुरू करने की अनुमति दी थी।
‘हवाई सेवा समझौता’ एक द्विपक्षीय समझौता होता है जो दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति देता है।
स्पाइसजेट को यह अनुमति ऐसे समय में मिली है जब कोरोना वायरस के चलते देशभर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 22 मार्च से पाबंदी है।
मौजूदा समय में केवल सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों का परिचालन कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)