जरुरी जानकारी | स्पाइसजेट ने ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप के साथ हाथ मिलाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ‘हॉलिडे बुकिंग’ के लिए ऑनलाइन यात्रा मंच ईजमाईट्रिप से हाथ मिलाया है। बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
मुंबई, 29 सितंबर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ‘हॉलिडे बुकिंग’ के लिए ऑनलाइन यात्रा मंच ईजमाईट्रिप से हाथ मिलाया है। बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
विज्ञप्ति के अनुसार इस विशेष साझेदारी के तहत ईजमाईट्रिप स्पाइसजेट के लिए एक हॉलिडे बुकिंग मंच विकसित करेगी, जिससे एयरलाइन के ग्राहकों को हॉलिडे पैकेज बुक करने में मदद मिलेगी।
ईजमाईट्रिप ने एक अलग विज्ञप्ति में एक नयी सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की, जिसके तहत प्रतीक्षा सूची के ट्रेन टिकट वाले उपयोगकर्ताओं को रियायती हवाई टिकट दिए जाएंगे।
इसमें कहा गया कि यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को उनके ट्रेन के टिकट कंफर्म ना होने की स्थिति में आखिरी समय में वैकल्पिक यात्रा विकल्प ढूंढने में मदद करेगी और यह कदम कंपनी द्वारा इस साल यात्रा क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए शुरू की गयी कई पेशकशों के अनुरूप है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

