देश की खबरें | स्पाइसजेट की ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत और उड़ानों के संचालन की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि उसकी ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब से भारत के विभिन्न शहरों तक और उड़ानों का संचालन करने की योजना है।

नयी दिल्ली, एक मई स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि उसकी ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब से भारत के विभिन्न शहरों तक और उड़ानों का संचालन करने की योजना है।

एअरलाइन ने ऑपरेशन कावेरी के तहत 30 अप्रैल को जेद्दा से कोच्चि तक एक उड़ान का संचालन किया था और 184 भारतीयों को वापस लेकर आयी थी।

स्पाइसजेट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह और भारतीयों को लाने के प्रयासों में समन्वय करने के लिए विदेश मंत्रालय तथा सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के नियमित संपर्क में है।

इसमें कहा गया है, ‘‘सऊदी अरब से लोगों को भारत में विभिन्न शहरों तक लाने के लिए और उड़ानों के संचालन की योजना बनायी जा रही है।’’

एयरलाइन जेद्दा से कालीकट, दिल्ली और मुंबई तक नियमित उड़ानों का संचालन करती है। उसकी रियाद से दिल्ली तक भी नियमित उड़ान सेवा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत संघर्षरत सूडान से अब तक कुल 2,140 भारतीयों को वापस लाया गया है।

इससे पहले, स्पाइसजेट ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत बुडापेस्ट, स्लोवाकिया के कोसिसे और रोमानिया के सुकीवा तक विशेष उड़ानों का संचालन कर 1,600 से अधिक भारतीय छात्रों को लाने में मदद की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी