देश की खबरें | स्पाइसजेट विमान मामला : डीजीसीए ने शुरू की जांच, कंपनी ने कहा-यात्रियों को बैठे रहने को कहा गया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमानन नियामक डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने सोमवार को कहा कि उसने मुंबई-दुर्गापुर उड़ान मामले की जांच के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है।

नयी दिल्ली, दो मई विमानन नियामक डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने सोमवार को कहा कि उसने मुंबई-दुर्गापुर उड़ान मामले की जांच के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है।

दरअसल, स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर उड़ान को हवाईअड्डे पर उतरते समय रविवार को गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिस दौरान उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए।

स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि एक मई को मुंबई-दुर्गापुर उड़ान में सीट बेल्ट का संकेत चालू अवस्था में था और चालक दल के सदस्यों द्वारा कई बार घोषणा कर यात्रियों से सीट बेल्ट बांधे रखने को कहा गया था।

विमानन कंपनी ने यह भी सूचित किया कि उक्त उड़ान के चालक दल का ‘‘इस्तेमाल’’जांच लंबित होने तक नहीं किया जा रहा है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दुर्गापुर में उतरते समय एक उड़ान में हुई गड़बड़ी और यात्रियों को हुई क्षति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की है।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता और कुशलता के साथ निपटाया जा रहा है।

सिंधिया ने कहा, ‘‘जांच पूरी होने के बाद घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।’’

डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि इस उड़ान में 12 यात्री और चालक दल के तीन सदस्यों समेत कुल 15 लोग घायल हो गए थे।

डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने पीटीआई- से कहा, ”हमने इस घटना की नियामकीय जांच करने के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज