देश की खबरें | स्पाईसजेट ने मंगलवार को पुणे से 4.1 टन कोविड-19 टीका पांच शहरों में पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पाईसजेट ने मंगलवार को कोविड-19 टीके के 122 बक्सों को पुणे से देश के पांच अन्य शहरों में पहुंचाया।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी स्पाईसजेट ने मंगलवार को कोविड-19 टीके के 122 बक्सों को पुणे से देश के पांच अन्य शहरों में पहुंचाया।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि स्पाईसजेट ने टीका पहुंचाने के दूसरे दौर की उड़ान में 4.1 टन टीका इन शहरों में पहुंचाया है। पहले दौर में 12-13 जनवरी को टीके पहुंचाए गए थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘स्पाईसजेट ने 19 जनवरी, 2021 को कोविड-19 टीके के 4.1 टन वजन वाले 122 बक्सों को पुणे से हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना और लेह पहुंचाया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि स्पाईसजेट की उड़ान से 38 बक्से पटना, 35 बक्से विजयवाड़ा, 30 बक्से हैदराबाद, 28 बक्से भुवनेश्वर पहुंचाए गए। जबकि एक डिब्बा पुणे से दिल्ली होते हुए बुधवार को केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह पहुंचेगा।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 12 जनवरी से ही देश भर में टीकों की आपूर्ति शुरू हो गई थी।

स्पाईसजेट ने 12 जनवरी को कोविड-19 टीके के 364 बक्सों को पुणे से अन्य शहरों में पहुंचाया जिनका वजन 11 टन था। 13 जनवरी को उसने 111 बक्से देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका