जरुरी जानकारी | स्पेन्सर्स रिटेल का घाटा चौथी तिमाही में कम होकर 68 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्पेंसर्स रिटेल लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कम होकर 68.40 करोड़ रुपये रह गया है।

नयी दिल्ली, 15 मई स्पेंसर्स रिटेल लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कम होकर 68.40 करोड़ रुपये रह गया है।

वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च की अवधि में उसे 80.69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

आरपी संजीव गोयनका की कंपनी स्पेंसर्स रिटेल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 411.87 करोड़ रुपये रहा है, जो वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में 546.79 करोड़ रुपये रहा था।

मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 22.2 प्रतिशत घटकर 491.60 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की कुल आमदनी (अन्य आय समेत) मार्च तिमाही में 23.22 प्रतिशत घटकर 423.13 करोड़ रुपये रह गई।

पिछले वित्त वर्ष में स्पेंसर रिटेल का शुद्ध घाटा कम होकर 246.36 करोड़ रुपये रह गया, जो 2023-24 में 266.15 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 2,098.72 करोड़ रुपये रही, जो 2023-24 में 2,370.62 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने अपने निवेशक प्रस्तुतिकरण में कहा कि दूसरी तिमाही में स्पेंसर के 47 स्टोर बंद होने के कारण कारोबार में गिरावट आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\