भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोग घायल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई, जिससे एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हो गये. यह घटना शनिवार देर रात बजरिया पुलिस थाना इलाके में भोपाल रेलवे स्टेशन के पास हुई.
भोपाल, 17 अक्टूबर : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई, जिससे एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हो गये. यह घटना शनिवार देर रात बजरिया पुलिस थाना इलाके में भोपाल रेलवे स्टेशन के पास हुई.
इस बीच, पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार को जब्त कर लिया. बजरिया पुलिस थाना प्रभारी उमेश यादव ने रविवार को ‘’ को बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर शनिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था. यह भी पढ़ें : साल 2500 तक धरती में आएंगे ये खतरनाक बदलाव, भारत हो जाएगा बेहद गर्म: स्टडी
जुलूस के बीच एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार घुसा दी, जिससे चार लोगों को चोटें आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

