देश की खबरें | 'द केरल स्टोरी' फिल्म के शो के दौरान भाषण, साध्वी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक सिनेमा हाल में फिल्म 'द केरल स्टोरी' के शो के बाद साध्वी प्राची के भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद साध्वी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर, 18 मई जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक सिनेमा हाल में फिल्म 'द केरल स्टोरी' के शो के बाद साध्वी प्राची के भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद साध्वी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर पुलिस आयुक्त (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया यह मुकदमा इसलिये दर्ज किया गया है क्योंकि उन्होंने (साध्वी) कुछ इस तरह का भाषण दिया था जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका रहती है। डूडी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक और पदाधिकारी से पूछताछ की जायेगी।

विद्याधर नगर थाना सर्किल अधिकारी वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मदनलाल की शिकायत पर साध्वी प्राची सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने बताया वायरल वीडियो 14 मई का बताया जा रहा है। फिल्म के बाद साध्वी ने सामुदायिक विशेष पर टिप्पणी करते हुए सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का भाषण दिया।

इसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस संबंध में पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल की ओर से बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल ने बताया कि शो पूरा होने के बाद साध्वी प्राची द्वारा सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले भाषण के वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया गया।

वायरल वीडियो में साध्वी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘‘ बेटियों ध्यान दो जरा, ये लोग केवल 32 प्रतिशत हुए हैं। ये हालत बन गए हैं कि रामनवमी का जुलूस तक नहीं निकालने देते। अगर ये 40 फीसदी से ऊपर हो गए तो हमारी बेटियों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। सोच लो, फिल्म यही बता रही है। कश्मीर के हालात जानते हो ना कि पांच लाख हिंदुओं के साथ क्या हुआ? केवल एक से काम नहीं चलेगा पड़ोसियों को भी समझाओ।’’

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\