एजेंसी न्यूज

केरल से झारखंड के लिए विशेष रेलगाड़ी मजदूरों को लेकर जाएगी

ये वे प्रवासी मजदूर हैं जो कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते फंस गए थे।

केरल से झारखंड के लिए विशेष रेलगाड़ी मजदूरों को लेकर जाएगी
जमात

तिरुवनंतपुरम, दो मई केरल से करीब 1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक रेलगाड़ी प्रांत की राजधानी से शनिवार को झारखंड के हटिया के लिए रवाना होगी।

ये वे प्रवासी मजदूर हैं जो कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते फंस गए थे।

तिरुवनंतपुरम के जिला कलेक्टर के. गोपालकृष्णन ने कहा कि रेलगाड़ी यहां सेंट्रल स्टेशन से दोपहर दो बजे रवाना होगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि वायरस के लक्षण वाले लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मजदूरों को लेकर राज्य से जाने वाली यह दूसरी रेलगाड़ी होगी।

कोच्चि के अलुवा से करीब 1,100 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक रेलगाड़ी ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए शुक्रवार की रात रवाना हुई थी।

इससे पहले राज्य सरकार ने कहा था कि केरल से शनिवार को विभिन्न राज्यों के लिए पांच रेलगाड़ियां मजदूरों को लेकर रवाना होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).