विशेष रेलगाड़ी 847 प्रवासी मजदूरों को लेकर नासिक से लखनऊ रवाना
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलगाड़ी सुबह दस बजकर 20 मिनट पर नासिक रोड रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
मुंबई, दो मई महाराष्ट्र के नासिक से 847 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी शनिवार की सुबह लखनऊ रवाना हुई।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलगाड़ी सुबह दस बजकर 20 मिनट पर नासिक रोड रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘भौतिक दूरी बनाकर रखने संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए करीब 847 यात्री रेलगाड़ी में सवार हुए। विशेष रेलगाड़ी में 17 कोच हैं।’’
नासिक से एक मई को जिन दो श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के रवाना होने की योजना थी, उनमें से केवल एक रेलगाड़ी मध्य रेलवे ने भोपाल के लिए चलाई जो 300 प्रवासी मजदूरों को लेकर रेलगाड़ी शुक्रवार की रात रवाना हुई थी और शनिवार की सुबह भोपाल पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि लखनऊ के लिए रेलगाड़ी देर रात रवाना होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से इसकी रवानगी स्थगित कर दी गई।
लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे श्रमिकों, छात्रों और तीर्थयात्रियों सहित अन्य लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए केंद्र ने विशेष रेलगाड़ी चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

