भुवनेश्वर से 523 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन नयी दिल्ली के लिए रवाना
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
भुवनेश्वर, 13 मई भारतीय रेल द्वारा आंशिक रूप से रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने के एक दिन बाद, बुधवार को भुवनेश्वर स्टेशन से 523 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
नयी दिल्ली के लिए रवाना होने वाली विशेष ट्रेन में सवार महिलाओं और बच्चों समेत सभी यात्री और रेलवे कर्मचारी फेस मास्क पहने हुए थे।
पूर्वी तटीय रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि कुल मिलाकर 523 यात्री भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़े, जबकि बाकी यात्री आगे की विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ेंगे। ट्रेन की सभी 916 सीटों के टिकट बुक किए गए हैं।
यात्रियों को प्रस्थान के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचने के लिए कहा गया था। प्लेटफॉर्म क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले प्रवेश द्वार पर यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ा।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों ने सामाजिक दूरी के मानदंड का पालन किया और पाथवे और प्लेटफार्म पर चिन्हित किए गए घेरों के अंदर खड़े हुए।
उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने से पहले हैंड सैनिटाइजर प्रदान किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

