विदेश की खबरें | 'भारत में आतंकवाद निरोधक प्रयासों पर विशेष बैठक से बहुपक्षीय प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत अक्टूबर में आतंकवाद निरोधक कार्रवाई पर एक विशेष बैठक के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि यह बैठक बहुपक्षीय और बहुआयामी आतंकवाद निरोधक प्रयासों को बढ़ाने तथा इन्हें मजबूत प्रदान करने में सहायक होगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, नौ अगस्त भारत अक्टूबर में आतंकवाद निरोधक कार्रवाई पर एक विशेष बैठक के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि यह बैठक बहुपक्षीय और बहुआयामी आतंकवाद निरोधक प्रयासों को बढ़ाने तथा इन्हें मजबूत प्रदान करने में सहायक होगी।

भारत वर्ष 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधक समिति का अध्यक्ष है और आतंकवाद निरोधक कार्रवाई पर एक विशेष बैठक के लिए अक्टूबर में अमेरिका, चीन तथा रूस समेत 15 सदस्यीय इकाई के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा।

आतंकवाद निरोधक समिति के कार्यकारी निदेशालय के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक वीक्सियांग चेन ने कहा, ‘‘मैं परिषद को सूचित करना चाहूंगा कि आतंकवाद के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर आतंकवाद निरोधक समिति की आगामी विशेष बैठक 28 से 30 अक्टूबर, 2022 को नयी दिल्ली और मुंबई में आयोजित की जाएगी।’’

चेन ने मंगलवार को ‘आतंकवादी कृत्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरों’ पर संरा सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह आयोजन हमारे बहुपक्षीय और बहुआयामी आतंकवाद निरोधक प्रयासों के और विस्तार तथा मजबूती के मंच के रूप में काम करेगा।’’

परिषद में भारत का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त होगा।

सुरक्षा परिषद के वर्तमान सदस्यों में अल्बानिया, ब्राजील, गैबन, घाना, भारत, आयरलैंड, केन्या, मेक्सिको, नॉर्वे और संयुक्त राष्ट्र अमीरात हैं। इसमें पांच स्थायी सदस्यों में चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी