एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया: 87 प्रतिशत मतदाताओं को मिले गणना फॉर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में 7.96 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 87 प्रतिशत को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आंशिक रूप से पहले से भरे हुए गणना फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया: 87 प्रतिशत मतदाताओं को मिले गणना फॉर्म

नयी दिल्ली, चार जुलाई बिहार में 7.96 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 87 प्रतिशत को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आंशिक रूप से पहले से भरे हुए गणना फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य में लगभग 1.5 करोड़ घरों में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के पहले दौरे के दौरान फॉर्म वितरित किये गये।

भरे हुए फॉर्म एकत्र करने की प्रक्रिया भी अलग से शुरू हो गई है, लेकिन इसके आंकड़े तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि 24 जून, 2025 तक बिहार में पंजीकृत कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक (6,86,17,932) को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

इसने कहा, ‘‘शेष मकानों पर ताला लगा हो सकता है या मृत मतदाताओं के हो सकते हैं या प्रवासियों के हो सकते हैं या यात्रा कर रहे लोगों के हो सकते हैं। क्योंकि, इस प्रक्रिया के दौरान बीएलओ मतदाताओं के घरों में तीन बार जाएंगे, इसलिए इन आंकड़ों में और वृद्धि होने की संभावना है।’’

इसके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.55 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 प्रमाणित फॉर्म जमा कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).