देहरादून, 29 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अधिकारियों को विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' के 100वें एपिसोड को अधिक लोग सुन सकें।
‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एपिसोड कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विद्यालयों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और ग्राम सभाओं में विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र होकर "मन की बात" कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुन सकें।
एक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों का विशेष उल्लेख किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग देश के कोने-कोने में रहते हैं और समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राजभवन में कार्यक्रम के विशेष प्रसारण की भी व्यवस्था की जा रही है, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY