देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता का प्रतीक बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन-‘चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण पर शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य का प्रतीक है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन-‘चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण पर शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य का प्रतीक है।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने एक बयान में कहा कि भारत हर क्षेत्र में स्वयं को ‘‘वैश्विक नेतृत्वकर्ता’’ के रूप में स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण देश के वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य का प्रतीक है।

बिरला ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की उपलब्धियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंचने में सफल होगा और विश्व चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने का इंतजार कर रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का सफल प्रक्षेपण किया।

कल शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट यहां स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे ‘लॉन्च पैड’ से अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर धुएं का घना गुबार छोड़ते हुए शानदार ढंग से आकाश की ओर रवाना हुआ।

इसरो के अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग 16 मिनट बाद प्रणोदन मॉड्यूल रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\