खेल की खबरें | स्पेनिश फुटबाल महासंघ ने ला लिगा के हर दिन आयोजन की अनुमति दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेनिश लीग ने पिछले साल इस सत्र के लिये सोमवार और शुक्रवार को भी मैचों के आयोजन का फैसला किया था जिसके बाद से ही उसकी स्पेनिश फुटबाल महासंघ के साथ ठनी हुई थी।
स्पेनिश लीग ने पिछले साल इस सत्र के लिये सोमवार और शुक्रवार को भी मैचों के आयोजन का फैसला किया था जिसके बाद से ही उसकी स्पेनिश फुटबाल महासंघ के साथ ठनी हुई थी।
फुटबाल महासंघ ने कहा था कि यह फैसला फुटबाल प्रेमियों के अनुकूल नहीं है। दूसरी तरफ ला लिगा ने महासंघ पर टेलीविजन अधिकारों का बड़ा हिस्सा लेने का आरोप लगाया और वह अदालत में चला गया।
यह भी पढ़े | #DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट.
पिछले साल अगस्त में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को मैचों के आयोजन की अनुमति दे दी लेकिन सोमवार को नहीं दी।
इस मामले में कानूनी कार्रवाई बुधवार को पूरी हुई जिसमें फैसला फुटबाल महासंघ के पक्ष में गया। मैड्रिड के जज आंद्रियास सांचेज ने जो फैसला दिया है उससे महासंघ को शनिवार और रविवार को छोड़कर किसी भी अन्य दिन लीग के मैचों का आयोजन रोकने का अधिकार मिल गया।
यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.
स्पेनिश फुटबाल महासंघ ने कहा कि इस फैसले से वह संतुष्ट है लेकिन उसने कहा कि वह सद्भावना के तौर पर कोरोना वायरस से प्रभावित चैंपियनशिप के बाकी बचे सत्र में हर दिन मैचों के आयोजन की अनुमति देगा।
महासंघ ने कहा कि वह चाहता कि वर्तमान सत्र बिना किसी परेशानी के समाप्त हो।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

