खेल की खबरें | स्पेन और फ्रांस पेनल्टी शूटआउट में जीतकर नेशंस लीग के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेन ने नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे चरण के मैच में तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करके 3-3 से ड्रॉ खेला। इस तरह से कुल स्कोर 5-5 से बराबर रहा जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

स्पेन ने नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे चरण के मैच में तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करके 3-3 से ड्रॉ खेला। इस तरह से कुल स्कोर 5-5 से बराबर रहा जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

शूटआउट में स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने डोनियल मैलेन के प्रयास को नाकाम कर दिया। इसके बाद बार्सिलोना के मिडफील्डर पेड्री ने निर्णायक पेनल्टी किक मारी। इस तरह से स्पेन ने शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल की।

फ्रांस ने भी पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे लगातार सातवें मैच में अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से गोल नहीं कर पाए।

लेकिन माइकल ओलिसे ने 52वें मिनट में फ्री किक पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया जबकि ओस्मान डेम्बेले ने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले गोल करके कुल स्कोर 2-2 कर दिया। क्रोएशिया ने पहले चरण का मैच 2-0 से जीता था।

पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस के गोलकीपर माइक मेगनन ने जोसिप स्टानिसिच के शॉट का शानदार बचाव किया जिसके बाद डेयोट उपामेकानो ने निर्णायक गोल किया।

जर्मनी ने इटली के खिलाफ पहले हाफ में तीन गोल किए लेकिन फिर 3-3 की बराबरी पर रहकर 5-4 के कुल स्कोर से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पुर्तगाल ने लिस्बन में पहला चरण 1-0 से हारने के बाद अतिरिक्त समय तक चले मैच में डेनमार्क को 5-2 के कुल स्कोर से पराजित किया। फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ ने पुर्तगाल के लिए दो गोल किए जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो शुरुआती पेनल्टी चूक गए।

पहले सेमीफाइनल चार जून को म्यूनिख में जर्मनी और पुर्तगाल के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पांच जून को स्टटगार्ट में फ़्रांस और स्पेन के बीच मुकाबला होगा। फाइनल आठ जून को खेला जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\