विदेश की खबरें | मौसम खराब होने की वजह से स्पेसएक्स का ऐतिहासिक प्रक्षेपण टला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रक्षेपण के लिए अब शनिवार दोपहर का समय निर्धारित किया गया है।

प्रक्षेपण के लिए अब शनिवार दोपहर का समय निर्धारित किया गया है।

स्पेसएक्स कंपनी द्वारा निर्मित इस अंतरिक्षयान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए दोपहर में उड़ान भरनी थी जिससे यह पिछले तकरीबन एक दशक के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ होने वाली नासा की पहली अंतरिक्ष उड़ान होती।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के कहर से थर्राया अमेरिका, COVID-19 से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत.

लेकिन बादल के गरजने और बिजली कड़कने के खतरे के चलते इसे टालना पड़ा। अंतरिक्षयान से बिजली टकराने का खतरा था।

स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से नासा के पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन को उड़ान भरनी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: दुनियाभर में COVID-19 के मामले बढ़कर 56 लाख के पार पहुंचा.

नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट किया, ‘‘आज प्रक्षेपण नहीं होगा। हमारे चालक दल के सदस्यों डग और बेन्कन की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस दोनों इस ऐतिहासिक क्षण को देखने पहुंचे थे।

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क का सपना रही इस उड़ान से यह पहली बार होता कि कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष में मनुष्यों को भेजती।

अभी इस पर ट्रम्प और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि क्या वह अगले प्रक्षेपण के लिए फिर से फ्लोरिडा जाएंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान