जरुरी जानकारी | अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, दूरसंचार से दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा: वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के मेल से देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और समावेशी विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने साथ ही क्षेत्र में सुधार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के मेल से देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और समावेशी विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने साथ ही क्षेत्र में सुधार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

वैष्णव ने उद्योग जगत के प्रमुखों से स्पेक्ट्रम के प्रबंधन में दुनिया भर में इस्तेमाल में लाए जा रहे सबसे अच्छे तरीकों का अध्ययन करने और वैसे सुझाव देने को कहा जिनसे नयी नीति तथा मानदंडों के निर्माण में मदद मिले।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष और दूरसंचार "स्वभाविक रूप से आपस में जुड़े" क्षेत्र हैं, खासकर स्पेक्ट्रम के प्रबंधन को लेकर ऐसा ही है।

मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे भी नियोजन, ट्रेनों की कुशल आवाजाही, आपदा प्रबंधन, और फाइबर एवं दूरसंचार टावरों की अनुपलब्धता वाली जगहों पर संचार सेवाओं के लिहाज से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का एक बड़ा उपभोक्ता है।

उन्होंने उद्योग को रेल अधिकारियों एवं अंतरिक्ष विभाग के साथ विस्तृत अध्ययन करने तथा रेलवे को और कुशल बनाने की खातिर सुझाव देने की अपील की।

वैष्णव ने अंतरिक्ष एवं उपग्रह कंपनियों के संगठन इंडियन स्पेस एसोसिएशन की शुरुआत पर एक कार्यक्रम में कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की संयुक्त शक्ति भी समावेशी विकास की दिशा में "बड़े पैमाने पर" योगदान देगी।

मंत्री ने कहा, "यह बहुत साफ है कि अंतरिक्ष और दूरसंचार मिलकर हमें उन क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं जहां पहुंचना परंपरागत रूप से आसान नहीं है... जैसे वन क्षेत्र, आदिवासी क्षेत्र जो काफी दूरदराज की जगहों पर बसे हैं ... हमारे देश के पूर्वोत्तर के हिस्सों में, हिमालयी खंड, रेगिस्तानी इलाके.. इनमें से कई खंड जहां पारंपरिक तरीकों से डिजिटल सेवाएं नहीं पहुंच पायी हैं, मुझे उम्मीद है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के साथ हम उन क्षेत्रों तक पहुंचने में सक्षम होंगे।"

उन्होंने साथ ही कहा, "हमारी सरकार की सोच काफी खुली हुई हैं। हम इस क्षेत्र में सुधार करना चाहते हैं और सभी को समान अवसर प्रदान करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो। इसलिए आप सिफारिशें दें जिनसे इस दिशा में नीति बनाने में हमें मदद मिलेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\