विदेश की खबरें | स्पेस सूट के रंग का यूक्रेनी झंडे से कोई लेना देना नहीं है: रूसी अंतरिक्षयात्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरिक्ष यात्री ओलेग आर्तेमेव ने कहा कि इस लॉन्च के छह माह पहले ही अंतरिक्षयात्रियों ने अपने स्पेस सूट के लिए पसंदीदा रंग चुन लिए थे क्योंकि प्रत्येक यात्री के लिए सूट बनाए जाने थे और चूंकि सभी तीनों अंतरिक्ष यात्री ‘बौमान मॉस्को स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी’ से स्नातक हैं इसलिए उन्होंने अपने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के रंगों को चुना।

अंतरिक्ष यात्री ओलेग आर्तेमेव ने कहा कि इस लॉन्च के छह माह पहले ही अंतरिक्षयात्रियों ने अपने स्पेस सूट के लिए पसंदीदा रंग चुन लिए थे क्योंकि प्रत्येक यात्री के लिए सूट बनाए जाने थे और चूंकि सभी तीनों अंतरिक्ष यात्री ‘बौमान मॉस्को स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी’ से स्नातक हैं इसलिए उन्होंने अपने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के रंगों को चुना।

आर्तेमेव ने रूस की स्पेस एजेंसी के ‘टेलीग्राम’ चैनल पर एक बयान में कहा, ‘‘हमारी वर्दी में किसी प्रकार के छिपे हुए संदेश तलाशने की जरूरत नहीं है। रंग केवल रंग होता है। यह किसी भी प्रकार से यू्क्रेन से जुड़ा नहीं है...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन दिनों, भले ही हम अंतरिक्ष में हैं, हम अपने राष्ट्रपति और अपने लोगों के साथ हैं।’’

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कॉस्मोस के तीन अंतरिक्ष यात्रियों-ओलेग आर्तेमेव, डेनिस मातेयेव और सर्गेई कोर्साकोव ने सोयुज एमएस-21 यान के जरिये कजाकिस्तान के बैकोनूर लॉन्च पैड से शुक्रवार रात आठ बजकर 55 मिनट पर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से कीव के प्रति अपना समर्थन दर्शाने के लिए कई लोगों ने यूक्रेनी ध्वज से मिलती-जुलती पोशाक पहनी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज