एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि प्रदेश की तमाम समस्याओं का समाधान सिर्फ पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सरकार ही कर सकती है।

देश की खबरें | विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

लखनऊ, 11 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि प्रदेश की तमाम समस्याओं का समाधान सिर्फ पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सरकार ही कर सकती है।

यादव ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं से कहा, ''भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में तमाम समस्याओं का समाधान पीडीए की सरकार में है। पीडीए का एजेण्डा सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। सभी लोग 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।''

उन्होंने कहा, ''कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। वे आम जनता के बीच रहें। विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटें। जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताएं।''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''भाजपा सरकार ने आम जनता के सामने संकट ही संकट पैदा कर दिया है। अर्थव्यवस्था संकट में है। युवाओं के पास नौकरी, रोजगार का संकट है। इस सरकार में लोकतंत्र और संविधान पर भी संकट है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम कांड कर रहे है। दलितों के साथ अत्याचार की घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। सरकार कहती है कि अपराधी प्रदेश छोड़ गए हैं। जब अपराधी प्रदेश छोड़ गए तो अपराध की घटनाएं कैसे हो रही है?''

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा झूठे वादे करती है। वह जनता को भावनात्मक रूप से ठगने का काम करती है। सत्ता का कदम-कदम पर दुरुपयोग करती है। समाजवादियों की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने तथा जनता को तमाम समस्याओं से निजात दिलाने की है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).