देश की खबरें | सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश का जन्मदिन, योगी ने भी बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धूमधाम से मनाया ।

लखनऊ, एक जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धूमधाम से मनाया ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री यादव को जन्मदिन की शुभकामनायें दी ।

सपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर यादव ने कहा , ‘‘ अभी हमारे सामने कई चुनौतियां है और बहुत कुछ करना है। हमारे सामने एक बहुत चतुर किस्म का दल है, वह झूठे वादे करता है, नफरत फैलाता है और समाज को बांटता है। आज जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उससे हम सबके हौसले बुलन्द हुए हैं और नई ऊर्जा मिली है।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ आज किसान संकट में है, तीनों कृषि कानून किसान और खेती विरोधी हैं। सरकारी नीतियों के कारण नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। कोविड-19 ने भी बहुत तबाही मचाई है, देश- प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी चौपट हुई है। मंहगाई की मार से जनता त्रस्त है।’’

यादव ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं तथा उनके संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे, उनको जमीन पर उतारा नहीं गया।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी और ट्वीट किया ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई । प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं ।''

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने टिवट कर कहा कि ''शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद । प्रभु श्री राम की अनुकंपा हम सब पर बनी रहें और सभी की मनोकामना पूर्ण हो ।''

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड