देश की खबरें | सपा सदस्यों ने उप्र विधानसभा से बहिर्गमन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

लखनऊ, आठ अगस्त उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

प्रश्न काल के दौरान सपा सदस्य डॉक्टर मानसिंह ने कृषि विभाग से संबंधित एक प्रश्न पूछा। इसके जवाब में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के बारे में विस्तार से बताया।

सपा सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने अनुपूरक प्रश्न करते हुए पूछा कि वर्ष 2022-23 में रबी फसल की खरीद के लिए कितने क्रय केंद्र बनाए गए और बड़े पैमाने पर प्रदेश के किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवरों की समस्या के निदान के लिए सरकार क्या कर रही है?

मंत्री शाही ने कहा कि यह अनुपूरक पूछे गए मूल प्रश्न से संबंधित नहीं हैं लेकिन राज्य सरकार हमेशा इस बात के लिए प्रयत्नशील है कि क्रय केंद्रों को अच्छे तरीके से चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विकास खंडों में निराश्रित गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं जिनमें 13 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंशीय पशुओं को रखा गया है। राज्य सरकार उनकी ठीक प्रकार से व्यवस्था करा रही है। पूरी कोशिश है कि फसलों को छुट्टा पशुओं से कोई नुकसान ना हो।

सरकार के इस जवाब से असंतुष्ट होकर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सभी सपा सदस्य सदन के बीचों बीच आ गए। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें अपने स्थान पर जाने को कहा। इस पर सपा के सभी सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज