देश की खबरें | ‘बोटी-बोटी’ करने का बयान देने वाले नेता का सपा कर रही है स्वागत: भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के तेज तर्रार नेता इमरान मसूद आधिकारिक तौर पर अभी समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल भी नहीं हुए है कि उन्हें लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी कांग्रेस के तेज तर्रार नेता इमरान मसूद आधिकारिक तौर पर अभी समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल भी नहीं हुए है कि उन्हें लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए सपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साम्प्रदायिक और आपत्तिजनक बयान देने वालों का भी स्वागत करने से गुरेज नहीं कर रही है।
प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में आतंक, गुंडाराज, दंगाराज की पर्याय बनी समाजवादी पार्टी। सत्ता पाने के लिए बोटी-बोटी करने वालों का भी सपा में स्वागत किया जा रहा है। माफ़ियाओं के मुखिया जान लें, नहीं आ रहे आप बाईस में, कोशिश कर के देखें सत्ताईस में।’’
इस ट्वीट के साथ ही प्रधान ने ‘सपा मतलब गुंडाराज’ और ‘सपा मतलब भ्रष्टाचार’ हैशटैग का इस्तेमाल किया।
अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी।
मसूद अभी आधिकारिक तौर पर सपा में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
ज्ञात हो कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ इमरान मसूद के भाषण का एक कथित वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस भाषण के बाद से मसूद को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने वाले नेता के तौर पर देखा जाने लगा।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

