देश की खबरें | नामांकन के दौरान भिड़े सपा और भाजपा कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नौज जिले में बुधवार को सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कन्नौज (उप्र), 26 अगस्त कन्नौज जिले में बुधवार को सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहकारी ग्राम विकास बैंक की कन्नौज सदर शाखा के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए ग्वाल मैदान स्थित शाखा कार्यालय पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ थी।

यह भी पढ़े | NEET/JEE Exams 2020: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले-नीट और जेईई की परीक्षाएं या तो स्थगित या फिर वैकल्पिक तरीके से एंट्रेंस कराना चाहिए.

इस बीच, कन्नौज सदर सीट से सपा विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ नामांकन प्रक्रिया के लिए पहुंचे। इस दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई।

इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि उप जिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने अधिकारियों के सामने इस तरह की कोई घटना होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़े | Mother Teresa Birth Annievrsary 2020: मदर टेरेसा की 110वीं जयंती, कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में लोगों ने उनकी समाधि पर दी श्रद्धांजलि.

मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया।

घटना की खबर मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और शांति बनाए रखने की अपील की।

अपूर्वा ने बताया कि सभी पक्षों को नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने का पूरा मौका दिया जाएगा। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\