जरुरी जानकारी | एसएंडपी ने भारत के लिये ‘बीबीबी-’ रेटिंग की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साख तय करने वाली एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत के लिये स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी-’ रेटिंग की पुष्टि की है। उसने यह भी कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियाद से अगले दो-तीन साल आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

नयी दिल्ली, 18 मई साख तय करने वाली एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत के लिये स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी-’ रेटिंग की पुष्टि की है। उसने यह भी कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियाद से अगले दो-तीन साल आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

दीर्घकालीन रेटिंग के साथ स्थिर परिदृश्य यह बताता है कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था और राजस्व में अच्छी वृद्धि राजकोष को मजबूती प्रदान करेगा।

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत के लिये ‘बीबीबी-’ दीर्घकालीन रेटिंग की पुष्टि की है। साथ ही अल्पकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा को लेकर ‘ए-3’ रेटिंग की पुष्टि की है। दीर्घकालीन साख को लेकर परिदृश्य स्थिर है।’’

‘बीबीबी-’ निम्न निवेश स्तर की रेटिंग है।

एसएंडपी ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति में भारत की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अच्छा है। हमारा अनुमान है कि मजबूत आर्थिक बुनियाद से अगले दो-तीन साल वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि सरकार राजकोष के स्तर पर चीजों को दुरुस्त करने के प्रयासों के बावजूद राजकोषीय घाटा ऊंचा और कर्ज अधिक बनाये रख सकती है।

उल्लेखनीय है कि एक अन्य रेटिंग एजेंसी फिच ने भी मजबूत आर्थिक वृद्धि तथा बाह्य स्तर पर वित्त के मामले में अच्छी स्थिति का हवाला देते हुए भारत के लिये स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी-’ रेटिंग की पुष्टि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\