एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुई।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 27 सितंबर विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट का रुख होने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में भी गिरावट का रुख रहा। विशेषकर सोयाबीन तेल तिलहन तथ्रा सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की नयी फसल की आवक बढ़ने से वाायदा कारोबार के साथ साथ हाजिर बाजार में सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव टूटे हैं।

प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में सोयाबीन की मंडियों में आवक बढ़कर लगभग दो लाख बोरी हो गयी है जबकि पूरे देश में सोयाबीन की कुल आवक लगभग तीन लाख बोरी तक पहुंच गई है। नयी फसल आने के बाद कीमतों पर दबाव बढ़ने से सोयाबीन तेल तिलहन में गिरावट रही।

गिरावट के आम रुख के बावजूद त्यौहारी मांग के कारण सरसों, मूंगफली, बिनौला सहित बाकी तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर रहे। बाजार में सरसों की उपलब्धता कम रह गई है। हाफेड, नेफेड और अन्य सरकारी एजेंसियों को सरसों की अगली बिजाई के लिए सरसों दाने का इंतजाम करने के लिये तैयार होना चाहिये।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,765 - 8,815 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,600 - 6,745 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,050 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,295 - 2,425 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,760 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,735 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,770 - 2,880 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,280 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,920 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,800

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,950 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,900 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 5,900 - 6,100, सोयाबीन लूज 5,600 - 5,800 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).