खेल की खबरें | साउथम्पटन ने मैनचस्टर सिटी को 1-0 से हराया

साउथम्पटन की तरफ से पहले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले एडम्स ने खेल 16वें मिनट में लगभग 40 मीटर की दूरी से शॉट जमाया जो सिटी के गोलकीपर एडरसन मोरेस के ऊपर से गोल में समा गया।

इसके बाद साउथम्पटन के गोलकीपर अलेक्स मैकार्थी ने कई अच्छे बचाव किये जिससे सिटी को लीग में अपने मैदान से इतर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 1st Test Match 2020: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स को मिली टीम की कमान.

सिटी के खिलाड़ियों ने गोल में 26 शॉट जमाये लेकिन आखिरी क्षणों की चूक टीम पर भारी पड़ी।

सिटी के अब 33 मैचों में 66 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इस हार से सिटी और पहले ही खिताब अपने नाम कर चुके लिवरपूल के बीच 23 अंकों का अंतर हो गया है।

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

साउथम्पटन के 33 मैचों में 43 अंक हैं और वह 13वें स्थान पर पहुंच गया है। उसने प्रीमियर लीग के अगले सत्र में अपना स्थान पक्का कर दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)