देश की खबरें | दक्षिण कोरिया के गायक वीसंग का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के गायक और गीतकार वीसंग उत्तरी सियोल स्थित उनके घर में मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मार्च दक्षिण कोरिया के गायक और गीतकार वीसंग उत्तरी सियोल स्थित उनके घर में मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वीसंग 43 साल के थे।

दक्षिण कोरिया की मनोरंजन खबरों की वेबसाइट ‘सोम्पी’ में जारी की गई खबर में बताया गया कि वीसंग के परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी भारतीय समयानुसार अपराह्न 2:59 बजे गायक के घर पहुंचे थे।

खबर में बताया गया कि अधिकारी गायक चोई वीसंग की मौत का कारण जानने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया की मनोरंजन एजेंसी ‘ताजोय एंटरटेनमेंट’ ने भी एक बयान जारी कर वीसंग की मौत की पुष्टि की।

बयान में कहा गया, ‘‘हमें यह खबर साझा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। 10 मार्च को हमारे प्रिय कलाकार वीसंग का निधन हो गया। उन्हें घर पर दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘वीसंग के निधन से उनका परिवार, ‘ताजोय एंटरटेनमेंट’ के साथी कलाकार और सभी सदस्य गहरे दुख में है। हमें वीसंग का समर्थन करने वाले और उन्हें प्यार देने वाले प्रशंसकों को यह जानकारी देने में बहुत दुख हो रहा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उनके लिए प्रार्थना करें, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिल सके।’’

वीसंग ने साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके ‘इंसोम्निया’, ‘कैन्ट वी’ और ‘विथ मी’ गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

पिछले महीने, कोरियाई अभिनेता किम से-रॉन भी सियोल स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\