विदेश की खबरें | द.कोरियाई राष्ट्रपति यून आसियान और जी20 में उ. कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण पर जोर देंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति यियोल मंगलवार से शुरू हो रही दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) की वार्षिक बैठकों के लिए जकार्ता की चार दिन की यात्रा करेंगे। शुक्रवार को वह दुनिया के अमीर और विकासशील देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली जाएंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति यियोल मंगलवार से शुरू हो रही दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) की वार्षिक बैठकों के लिए जकार्ता की चार दिन की यात्रा करेंगे। शुक्रवार को वह दुनिया के अमीर और विकासशील देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली जाएंगे।

यून सुक यियोल ने सवालों के लिखित जवाब में कहा, ‘‘आगामी आसियान संबंधी शिखर सम्मेलन और जी20 शिखर सम्मेलन में, मेरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल उकसावों और परमाणु खतरों का दृढ़ता से जवाब दें तथा उसके परमाणु निरस्त्रीकरण पर निकटता से मिलकर काम करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वर्तमान में लागू संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों को ईमानदारी से कार्यान्वित किया जाता है तो उत्तर कोरिया के सामूहिक विनाश के हथियारों के विकास के लिए वित्त पोषण को काफी हद तक रोका जा सकता है।’’

यून सुक यियोल ने कहा कि वह जी20 शिखर सम्मेलन का इस्तेमाल ‘‘उत्तर कोरिया को क्रिप्टो करेंसी चुराने, कामगारों को विदेश भेजने, समुद्री परिवहन में मदद करने तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से रोकने की आवश्यकता’’ पर जोर देने के लिए करेंगे।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की, जकार्ता में दक्षिण कोरिया-आसियान शिखर सम्मेलन, आसियान प्लस थ्री (दक्षिण कोरिया-जापान-चीन) शिखर सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, अमेरिका, चीन तथा रूस समेत हिंद-प्रशांत देशों की बैठक में भाग लेने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वह जी20 शिखर सम्मेलन को मानवता के समक्ष आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए जी20 सहयोग का नेतृत्व करने के अवसर के रूप में देखते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू