देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली का मदनगीर बाजार बृहस्पतिवार से फिर से खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां के मदनगीर केंद्रीय बाजार को बृहस्पतिवार से फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। तीन दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण) द्वारा कोविड मानदंड के उल्लंघन पर इसे बंद करने का आदेश दिया गया था।

नयी दिल्ली, सात जुलाई यहां के मदनगीर केंद्रीय बाजार को बृहस्पतिवार से फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। तीन दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण) द्वारा कोविड मानदंड के उल्लंघन पर इसे बंद करने का आदेश दिया गया था।

हौजखास एसडीएम निधि सरोहे द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि संबंधित बाजार संघों ने कोविड-उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की है जिसके बाद जिला प्राधिकरण ने बाजार को सशर्त रूप से फिर से खोलने की अनुमति दी है।

आदेश में कहा गया है कि बाजार अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे हर समय दुकानों के अंदर और बाहर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के साथ-साथ दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा उचित और अनिवार्य रूप से मास्क पहनना सुनिश्चित करेंगे। इसमें कहा गया है कि किसी भी दुकानदार को उसकी आवंटित दुकान के बाहर काम करने की अनुमति नहीं है और बाजार संघ तथा पुलिस द्वारा आगंतुकों की संख्या को नियंत्रित किया जाना चाहिए।

एसडीएम की एक टीम द्वारा पांच जुलाई को औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि ‘‘अत्यधिक भीड़ थी, कोविड-19 मानदंडों का घोर उल्लंघन किया जा रहा था, बड़ी संख्या में दुकानदार और आगंतुक मास्क नहीं पहने हुए थे, और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था।’’ इसके बाद बाजार को बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बाजार को दो दिन पांच और छह जुलाई के लिए बंद करने का आदेश दिया था।

मदनगीर केंद्रीय बाजार के बाजार संघों को छह जुलाई तक कोविड-उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत योजना सौंपने की उम्मीद थी। हालांकि वे ऐसा करने में विफल रहे और दो अतिरिक्त दिनों सात और आठ जुलाई के लिए बाजार को बंद करने का एक नया आदेश जारी किया गया।

बुधवार के आदेश में कहा गया है कि बाजार बृहस्पतिवार से फिर से खुलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\