दक्षिणी दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, कोविड-19 के आठ मरीजों को बाहर निकाला गया
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 मई दक्षिणी दिल्ली में शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सामने स्थित सिग्नस ऑर्थोकेयर अस्पताल के तीसरे तल पर एक ऑपरेशन थियेटर और रिकवरी रूम में आग लग गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट अस्पताल है और जब घटना हुई तब अस्पताल में आठ मरीज मौजूद थे।
सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग की घटना की सूचना छह बजने से छह मिनट पहले प्राप्त हुई।
अधिकारी ने अनुसार आठ दमकल गाड़ियों को अस्पताल की ओर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा कि तीसरे तल पर जहां आग लगी थी वहां कोई मरीज नहीं था।
उन्होंने कहा कि जब आग लगी तब सभी मरीज भूतल पर थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
Holi 2026 Dry Day: दिल्ली में होली पर नहीं रहेगा 'ड्राई डे': शराब की दुकानें खुली रहेंगी, आबकारी विभाग ने जारी किया निर्देश
Ramzan 2026 Sehri and Iftar Time: 4 मार्च को 14वां रोजा, जानें देश के प्रमुख शहरों में सेहरी और इफ्तार का सही समय
MMS Video Leak Threat: एमएमएस लीक और ब्लैकमेलिंग से कैसे बचें? निजी वीडियो/फोटो सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी कदम
\