विदेश की खबरें | दक्षिण चीन सागर के मुद्दे को ‘उचित’ तरीके से संभाला गया: चिनफिंग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चिनफिंग ने 2016 में पदभार ग्रहण करने के बाद बीजिंग के साथ घनिष्ठ संबंधों को पोषित करने वाले दुतर्ते के साथ फोन पर बातचीत में यह टिप्पणी की।
चिनफिंग ने 2016 में पदभार ग्रहण करने के बाद बीजिंग के साथ घनिष्ठ संबंधों को पोषित करने वाले दुतर्ते के साथ फोन पर बातचीत में यह टिप्पणी की।
हालांकि, मधुर संबंधों के बावजूद छिटपुट क्षेत्रीय विवाद जारी रहे हैं और बीजिंग को फिलीपीन को अपने संधि सहयोगी, अमेरिका से अलग करने में सीमित सफलता ही मिली है।
चिनफिंग ने विवादों का कोई जिक्र नहीं किया और कहा कि पक्षों ने “महत्वपूर्ण सहमति का पालन किया है, अच्छे-पड़ोसी और मैत्रीपूर्ण सहयोग का पालन किया है, मतभेदों को ठीक से संभालने पर जोर दिया है और साझा विकास के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया है।”
आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चिनफिंग के हवाले से अपनी खबर में कहा, “दोनों पक्षों द्वारा दक्षिण चीन सागर के मुद्दे को उचित तरीके से संभाले जाने की वजह से चीन-फिलीपीन के अनुकूल सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया है जिससे दोनों लोगों को फायदा हुआ है और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता प्रभावी ढंग से सुरक्षित रही।”
दुतेर्ते का कार्यकाल खत्म हो रहा है और फिलीपीन में नौ मई को राष्ट्रपति चुनाव होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)