LA 2028 Olympics: दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की करेगा मेजबानी, ICC ने की घोषणा
दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की.
दुबई, 15 अप्रैल: दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की. क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी. इसका आयोजन पोमोना के फेयरग्राउंड में होगा. यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है.
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के आयोजन स्थल की घोषणा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह ओलंपिक में हमारे खेल की वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन यह खेल के विस्तार करने का एक शानदार अवसर होगा. तेज-तर्रार, रोमांचक टी20 प्रारूप में ओलंपिक में क्रिकेट नए दर्शकों को आकर्षित करेगा.’’
क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों का हिस्सा था. इसे अक्टूबर 2023 में मुंबई में आईओसी के 141वें सत्र के बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

