खेल की खबरें | डुप्लेसिस की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका को बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंच के समय डुप्लेसिस 112 रन बनाकर खेल रहे थे जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 435 रन बना लिए है। पहली पारी में उसकी बढ़त 39 रन की हो गयी है। श्रीलंका ने पहली पारी में 396 रन बनाये थे।

लंच के समय डुप्लेसिस 112 रन बनाकर खेल रहे थे जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 435 रन बना लिए है। पहली पारी में उसकी बढ़त 39 रन की हो गयी है। श्रीलंका ने पहली पारी में 396 रन बनाये थे।

डुप्लेसिस ने दो साल में पहली बार शतकीय पारी खेली है। यह उनके करियर का 10वां शतक है।

डुप्लेसिस को तेंबा बाउमा (71) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 179 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 317 रन से किया था और दिन के पहले सत्र में आउट होने वाले वह इकलौते खिलाड़ी रहे।

इस दौरान श्रीलंका को ऑफ स्पिनर धनंजय डि सिल्वा और तेज गेंदबाज कासुन राजिथा के चोटिल होने से झटका लगा है। डुप्लेसिस और बाउमा ने इसका पूरा फायदा उठाया।

डुप्लेसिस ने अपनी अब तक की पारी में 16 चौके लगाये है।

बाउमा हरफनमौला दासुन शनाका (80 रन पर दो विकेट) की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल