खेल की खबरें | डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी नहीं खेलेंगे आईपीएल प्लेआफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये चुने गए दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर आईपीएल प्लेआफ से बाहर रह सकते हैं क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड का स्पष्ट रूख है कि लीग से ऊपर देश के लिये खेलने को रखना होगा ।
जोहानिसबर्ग, 14 मई आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये चुने गए दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर आईपीएल प्लेआफ से बाहर रह सकते हैं क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड का स्पष्ट रूख है कि लीग से ऊपर देश के लिये खेलने को रखना होगा ।
बीसीसीआई ने सोमवार को पुष्टि की कि आईपीएल 17 मई से शुरू होगा और फाइनल तीन जून को खेला जायेगा ।
संशोधित कार्यक्रम ने आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के उन क्रिकेटरों को दुविधा में डाल दिया है जिन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है ।
फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई ने विदेशी बोर्ड से उनके खिलाड़ियों को लीग के बाकी मैचों में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है । सीएसए ने हालांकि दोहराया है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियां उसकी प्राथमिकता है ।
सीएसए के राष्ट्रीय टीम और हाई परफार्मेंस निदेशक एनोक एनक्वे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह व्यक्तिगत फैसला है कि उन्हें लीग खेलने लौटना है या नहीं ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ एक बात हमने साफ कर दी है कि हम बीसीसीआई और आईपीएल से बात कर रहे हैं लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों का कार्यक्रम यथावत रहेगा ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ टेस्ट खिलाड़ियों के लिये 26 मई की समय सीमा है । हमारी प्राथमिकता डब्ल्यूटीसी फाइनल है जो नहीं बदलेगी ।’’
दक्षिण अफ्रीका के आठ क्रिकेटर कैगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), लुंगी एंगिडि (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), एडेन माक्ररम (लखनऊ सुपर जाइंट₨स), रियान रिकेलटन (मुंबई इंडियंस), कोर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स) और वियान मूल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) डब्ल्यूटीसी फाइनल की टीम में हैं जो 11 जून को लंदन में खेला जायेगा ।
इस समय गुजरात टाइटंस, आरसीबी, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)