विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीकी सरकार की मंत्री, अंगरक्षकों से प्रमुख राजमार्ग पर लूटपाट
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लूटपाट की ये घटना तब हुई जब परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा के अंगरक्षक सोमवार सुबह राजमार्ग पर वाहन के पंक्चर हुए टायर को बदल रहे थे।

इसी दौरान तीन बंदूकधारी कथित तौर पर झाड़ियों से बाहर निकले और अंगरक्षकों के हथियार छिन लिए तथा उन्हें जमीन पर लेटने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने चिकुंगा पर बंदूक तान दी और उनकी कुछ निजी चीजें लूट लीं।

पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने कहा, ‘‘इस अप्रत्याशित घटना के बाद संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।’’

मंत्री ने मंगलवार को संसदीय संबोधन के दौरान सांसदों से कहा कि इस घटना से उन्हें काफी सदमा पहुंचा है।

चिकुंगा ने कहा, ‘‘यह घटना बहुत पीड़ादायक और मन को विचलित करने वाली थी.... बहुत बुरा अनुभव था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है तो मैंने फोन करने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले कि मैं कुछ कर पाती, उन्होंने वाहन का दरवाजा खोल दिया और मेरे सिर पर बंदूक तान दी और मुझे बाहर आने का आदेश दिया।’’

ऐसा प्रतीत होता है कि चिकुंगा और उसके अंगरक्षक देश की कुछ प्रमुख सड़कों पर एक ज्ञात आपराधिक रणनीति का शिकार हो गए हैं जिसमें लुटेरे कार के टायर को पंक्चर करने के लिए सड़क पर कीलें बिछा देते हैं और फिर जब वाहन सवार लोग टायर ठीक करने के लिए निकलते हैं तो वे उन पर घात लगाकर हमला कर देते हैं।

पुलिस ने कहा कि अंगरक्षकों को आवश्यक सहायता और परामर्श दी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)