खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर 108 रन की बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंच के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 205 रन था और टीम बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रही है।

लंच के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 205 रन था और टीम बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रही है।

इससे पहले खेल के शुरूआती दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 97 रन पर सिमट गयी थी और दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक चार विकेट पर 128 रन बना लिये थे।

कल के नाबाद बल्लेबाज रासी वेन डुसेन आज पहले सत्र में आउट होने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। वह 46 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए।

डिकॉक ने इसके बाद वियान मुल्डर (नाबाद 21) के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी की और अब तक की अपनी पारी में पांच शानदार चौके लगाये।

इससे पहले मैच के शुरूआती दिन गुरुवार को लुंगी एनगिडी ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि एनरिक नोर्जिया ने 35 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिससे दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन ही 97 रन पर ढेर कर दिया।

एनगिडी ने अपने करियर में दूसरी बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इससे पहले उन्होंने 2018 में भारत के खिलाफ पदार्पण मैच में पांच विकेट लिये थे। वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी पूरी टीम 40.5 ओवर में आउट हो गयी।

पूर्व कप्तान जैसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक 20 रन बनाये। एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन था लेकिन उसने सात ओवर और 11 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये। अपने पहले स्पैल में एक भी विकेट नहीं ले पाने वाले एनगिडी ने छोर बदलने पर सात रन के अंदर पांच विकेट हासिल कर दिये थे।

वेस्टइंडीज की समस्याएं यहीं पर समाप्त नहीं हुई। बल्लेबाज नक्रमाह बोनर को सिर में चोट लगने के कारण हटना पड़ा। अब कीरेन पावेल उनकी जगह लेंगे।

नोर्जिया ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दिये। उन्होंने एक समय आठ रन देकर तीन विकेट लिये थे। शाई होप (15), कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (15), बोनर (10) और काइल मायर्स (एक) सभी पहले सत्र में आउट हो गये थे।

दक्षिण अफ्रीका ने भी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर का विकेट पहले ओवर में गंवा दिया था। कीगन पीटरसन (19) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये। इसके बाद एडेन मार्कराम और रासी वान डर डुसेन ने तीसरे विकेट के लिये 79 रन जोड़े। मार्कराम दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले 60 रन बनाकर आउट हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\