विदेश की खबरें | जुमा को वापस जेल भेजे जाने पर दक्षिण अफ्रीका किसी भी संभावित अराजकता के लिए तैयार :मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के मेडिकल पैरोल को अवैध करार दिये जाने और अदालत की अवमानना पर 15 महीने की कैद की सजा पूरी करने के लिए उन्हें वापस जेल भेजे जाने के एक अदालती आदेश से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित अराजकता को लेकर देश के सुरक्षा अधिकारी तैयार हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

जोहानिसबर्ग, 16 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के मेडिकल पैरोल को अवैध करार दिये जाने और अदालत की अवमानना पर 15 महीने की कैद की सजा पूरी करने के लिए उन्हें वापस जेल भेजे जाने के एक अदालती आदेश से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित अराजकता को लेकर देश के सुरक्षा अधिकारी तैयार हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

प्रिटोरिया में उच्च न्यायालय ने बुधवार को यह फैसला सुनाया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति जुमा को अदालत की अवमानना करने और सितंबर में दी गई मेडिकल पैरोल को अवैध घोषित करते हुए उसे अमान्य करार देने को लेकर अपनी कैद की सजा पूरी करने के लिए जेल लौटना पड़ेगा।

जुमा (79) ने खुद को अधिकारियों के सुपुर्द करने के बाद जुलाई में अपनी कैद की सजा शुरू की थी, लेकिन उन्हें दो महीने बाद विवादास्पद परिस्थितियों में सुधार सेवाओं के तत्कालीन राष्ट्रीय आयुक्त आर्थर फ्रेजर ने मेडिकल पैरोल पर रिहा कर दिया था।

फैसले में न्यायाधश के.ई. मैटोजेन ने कहा कि पांच सितंबर को लिये गये फ्रेजर के फैसले की ‘‘समीक्षा की गई, उसे अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया गया। ’’

पुलिस मंत्री भेकी सेले ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने जुलाई की अशांति के अनुभवों से सीख ली है। उस वक्त स्थिति को काबू करने में पुलिस के नाकाम रहने पर राष्ट्रपति सिरील रामफोसा को सेना उतारनी पड़ी थी।

मंत्री ने कहा, ‘‘हमें उन अनुभवों का लाभ उठाना होगा ताकि जानमाल को फिर से नुकसान नहीं हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू