खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका बड़ी हार की कगार पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर एक विकेट खोकर 15 रन बनाये थे । उसे आस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी के लिये उतारने के लिये अभी भी 371 रन और बनाने हैं । श्रृंखला में पिछली तीन पारियों में दक्षिण अफ्रीका टीम 200 रन भी नहीं बना सकी है जिससे उसकी हार तय लग रही है । उसके प्रमुख बल्लेबाज और कप्तान डीन एल्गर अपना विकेट गंवा ही चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर एक विकेट खोकर 15 रन बनाये थे । उसे आस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी के लिये उतारने के लिये अभी भी 371 रन और बनाने हैं । श्रृंखला में पिछली तीन पारियों में दक्षिण अफ्रीका टीम 200 रन भी नहीं बना सकी है जिससे उसकी हार तय लग रही है । उसके प्रमुख बल्लेबाज और कप्तान डीन एल्गर अपना विकेट गंवा ही चुके हैं।

आखिरी सत्र में बारिश के कारण सात ओवर ही फेंके जा सके । दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे ही ओवर में एगर का विकेट गंवा दिया जिन्हें आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा ।

टी डे ब्रूइन छह और सारेल एरवी सात रन बनाकर खेल रहे हैं । इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 189 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी आठ विकेट पर 575 के स्कोर पर घोषित की ।

अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 386 रन से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया के लिये विकेटकीपर एलेक्स कारी ने पहला टेस्ट शतक जड़ा । उन्होंने 111 रन की पारी में 13 चौके लगाये जबकि कैमरन ग्रीन 51 रन बनाकर नाबाद रहे । ऊंगली में फ्रेक्चर के बावजूद डटकर बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन ने आठवें विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की ।

दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिच नॉर्किया ने 25 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि कैगिसो रबाडा को दो विकेट मिले । नॉर्किया ने तीसरे ओवर में वॉर्नर (200) और ट्रेविस हेड (51) को आउट करके आस्ट्रेलिया को दोहरे झटके दिये ।

पैर की मांसपेशी में खिंचाव के कारण कल रिटायर्ड हर्ट हुए वॉर्नर एक ही गेंद खेल सके और अपना विकेट गंवा बैठे । इसके बाद रबाडा ने कमिंस (चार) को आउट किया । सात विकेट 440 रन पर गिरने के बाद कारी और ग्रीन ने मोर्चा संभाला ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\