Soumya Murder Case: साल 2011 के सौम्या हत्या मामले का दोषी कन्नूर केंद्रीय जेल से फरार, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा
केरल में 2011 के सौम्या हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा गोविंदाचामी उच्च सुरक्षा वाली कन्नूर केंद्रीय जेल से फरार हो गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के गोविंदाचामी की कोठरी की जांच के दौरान उसके लापता होने का पता चला.
कन्नूर (केरल), 25 जुलाई : केरल में 2011 के सौम्या हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा गोविंदाचामी उच्च सुरक्षा वाली कन्नूर केंद्रीय जेल से फरार हो गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के गोविंदाचामी की कोठरी की जांच के दौरान उसके लापता होने का पता चला.
जेल अधिकारियों ने जेल परिसर और उसके आसपास तत्काल तलाश अभियान चलाया, लेकिन कैदी कहीं नहीं मिला. पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और तलाश अभियान चलाया जा रहा है. कन्नूर टाउन पुलिस ने बताया कि कैदी के जेल से भागने की सूचना उसे सुबह सात बजे मिली. यह भी पढ़ें : सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर सवाल बरकरार, डी. के. शिवकुमार के साथ दिल्ली रवाना हुए
शोरनूर के पास मंजक्कड़ की 23 वर्षीय सौम्या से एक फरवरी 2011 को एर्नाकुलम से शोरनूर जा रही एक यात्री ट्रेन में अकेले सफर करते समय गोविंदाचामी ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी थी. गोविंदाचामी को सौम्या की नृशंस हत्या का दोषी ठहराया गया था. इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इससे सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर व्यापक बहस छिड़ गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

