देश की खबरें | सौमित्र चटर्जी की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने कुछ समय के लिए डायलिसिस रोकने का किया फैसला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 30 अक्टूबर कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती बांग्ला फिल्मों के जाने माने अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने कुछ समय तक उनका डायलिसिस नहीं करने का फैसला किया है ।

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अभिनेता (85) का डायलिसिस रोकने के असर का आकलन किया जाएगा और इसके बाद इस संबंध में फैसला किया जाएगा। चटर्जी छह अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ EC की बड़ी कार्रवाई, बार-बार आचार- संहिता का उल्‍लंघन के आरोप में स्टार प्रचार का छीना दर्जा.

डॉक्टरों ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘पिछले तीन दिनों की तुलना में उनकी हालत स्थिर है। हमने आज डायलिसिस नहीं करने का निर्णय किया। उनकी स्थिति के आकलन के बाद हम इस बारे में कल फैसला करेंगे।’’

बुधवार से चटर्जी का दो सत्र में डायलिसिस शुरू किया गया जिसके बाद स्वास्थ्य संबंधी मानकों में सुधार हुआ।

यह भी पढ़े | 15,000 Pilgrims Allowed In Vaishno Devi Daily: रोजाना 15 हजार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी के कर पाएंगे दर्शन, इन नियमों का पालन अनिवार्य.

चटर्जी पिछले सप्ताह से वेंटिलेटर पर हैं ।

डॉक्टरों ने कहा कि सुबह में चटर्जी ने अपनी आंखें खोली थीं लेकिन वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कहा कि चटर्जी की तंत्रिका संबंधी दिक्कतें बनी हुई हैं और स्वास्थ्य के सभी मानक ठीक होने के बाद ही इसका उपचार हो सकेगा।

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद चटर्जी को छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में संक्रमण खत्म हो गया लेकिन स्वास्थ्य संबंधी दूसरी दिक्कतों के कारण वह अस्पताल में ही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)