एजेंसी न्यूज

जल्द ही मेरे घर ‘सरकारी मेहमान’ आ सकते हैं: नवाब मलिक

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार रात कहा कि उन्हें पता चला है कि कुछ ‘‘सरकारी मेहमान’’ जल्द ही उनसे मिलने आ रहे हैं.

जल्द ही मेरे घर ‘सरकारी मेहमान’ आ सकते हैं: नवाब मलिक
नवाब मलिक (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 दिसंबर : महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार रात कहा कि उन्हें पता चला है कि कुछ ‘‘सरकारी मेहमान’’ जल्द ही उनसे मिलने आ रहे हैं.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने ट्वीट किया, ‘‘साथियों, मैंने सुना है कि आज या कल में मेरे घर सरकारी मेहमान आने वाले हैं, हम उनका स्वागत करते हैं. डरना मतलब रोज-रोज मरना, हमें डरना नहीं, लड़ना है. गांधी लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से.’’ यह भी पढ़ें : Maharashtra: मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की जेल में मौत

उन्होंने पिछले महीने दावा किया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने यहां उनके आवास पर रेकी करने की कोशिश की थी और उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के बारे में सूचना जुटाने की कोशिश की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).