देश की खबरें | रोजगार ढूंढ रहे प्रवसियों के लिए सोनू सूद ने ऐप शुरु किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सोनू सूद ने बुधवार को देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर ढूंढने वाले श्रमिकों की मदद करने के लिए एक ऐप शुरु किया है।
मुंबई, 22 जुलाई अभिनेता सोनू सूद ने बुधवार को देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर ढूंढने वाले श्रमिकों की मदद करने के लिए एक ऐप शुरु किया है।
कोविड-19 महामारी के बीच प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद कर राष्ट्रीय सुर्खियों में आने वाले सूद ने 'प्रवासी रोजगार' नामक एक मुफ्त ऑनलाइन ऐप की शुरुआत की है जो रोजगार ढूंढ रहे श्रमिकों को सभी आवश्यक जानकारी और सही लिंक प्रदान करेगा।
47 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि प्रवासियों को घर भेजने की व्यवस्था करते समय उनके बीच की बातें अक्सर महामारी में रोजगार के अवसरों पर ही आकर रुकती थीं।
सूद ने अपने बयान में कहा, “पिछले कुछ महीनों से हम इसके बारे में योजनाएं बना रहे थे ताकि हम यह सुनिश्चित कर पाएं कि इसमें वही रोजगार जुड़े जो काम हमारे देश में फिलहाल चल रहा है।”
विज्ञप्ति के अनुसार, इस ऐप से रोजगार का अवसर प्रदान करने वाली निर्माण, परिधान, स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर से जुड़ी 500 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां जुड़ी हैं।
'प्रवासी रोज़गार ’विशिष्ट अंग्रेजी बोलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पेशकश भी करेगा।
नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयम्बटूर, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम में इससे जुड़ी 24x7 हेल्पलाइन स्थापित की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)