देश की खबरें | सोनोवाल ने कोचीन शिपयार्ड, पोर्ट ट्रस्ट कोच्चि के कार्यों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तीन दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचे और रविवार को कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की तथा कहा कि केंद्र सरकार प्रमुख दक्षिणी बंदरगाह का विकास करने के लिये प्रतिबद्ध है।

कोच्चि, 31 अक्टूबर केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तीन दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचे और रविवार को कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की तथा कहा कि केंद्र सरकार प्रमुख दक्षिणी बंदरगाह का विकास करने के लिये प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की समग्र समीक्षा भी की, जो भारत में सबसे बड़े जहाज निर्माण और रखरखाव सुविधा में से एक है।

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ एम बीना एवं अन्य अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा करने के बाद सोनोवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हम इस महत्वपूर्ण बंदरगाह को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी परियोजनाओं में तेजी ला रहे हैं।’’

केंद्रीय नौवहन सचिव संजीव रंजन ने भी पोर्ट ट्रस्ट और शिपयार्ड की अलग-अलग समीक्षा बैठकों में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि मंत्री ने कोचीन शिपयार्ड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मधु एस नायर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इसकी विस्तार परियोजनाओं और मौजूदा परियोजनाओं तथा ढांचागत विकास और भविष्य के कार्यक्रमों की समीक्षा की।

दोनों परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद, मंत्री भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) पोत विक्रांत के लिए रवाना हुए, जो वर्तमान में अपने दूसरे समुद्री परीक्षणों के हिस्से के रूप में समुद्र में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\