जरुरी जानकारी | सोनोवाल ने जेएनपीटी से छोटे कंटेनर ट्रे्न को झंडी दिखाकर रवाना किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से छोटे कंटेनर लदी ट्रेन सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से छोटे कंटेनर लदी ट्रेन सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

जेएनपीटी के ड्वार्फ कंटेनर डिपो (डीसीडी) से छोटे आकार के इन कंटेनर से लदी यह पहली खेप आईसीडी कानपुर के लिये रवाना हुई।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि जेएनपीटी से ड्वार्फ (छोटे आकार) के कंटेनर की ट्रेन सेवाओं की शुरुआत डबल-स्टैक्ड ड्वार्फ कंटेनरों के माध्यम से निर्यात-आयात (एक्जिम) माल की रेल द्वारा आवाजाही को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे जेएनपीटी के लिये रेल-कार्गो यातायात बढ़ेगा और साथ ही अंतरक्षेत्र लॉजिस्टिक लागत को कम करके निर्यातक -आयातक समुदाय को प्रतिस्पर्धात्मक लागत प्रदान की जा सकेगी।

सोनोवाल ने यह भी कहा कि ड्वार्फ कंटेनर बंदरगाहों के अनुकूल हैं और इनका भारत में कम लागत पर निर्माण किया जा सकता है, जिससे मेक इन इंडिया के लिए नए अवसर उपलब्‍ध होंगे।

ड्वार्फ कंटेनरों की ऊंचाई सामान्य आईएसओ कंटेनरों के मुकाबले 660 मिलीमीटर कम होती हैं, जिसके कारण ये लॉजिस्टिक रूप से बेहतर हैं। ट्रेलर्स पर लदे ड्वार्फ कंटेनरों की ऊंचाई कम होने से ये ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी सड़कों पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे और विद्युतीकृत खंडों में लेवल क्रॉसिंग से आसानी से गुजर सकते है्ं।

इसके अलावा, ड्वार्फ कंटेनर का डबल-स्टैक्ड होने पर आकार 67 प्रतिशत बढ़ जाता है और यह आईएसओ कंटेनर के 40 टन भार के मुकाबले 71 टन वजन ले जा सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने डबल स्टैक आईएसओ कंटेनर ट्रेनों की तुलना में ढुलाई लागत पर 17 प्रतिशत छूट देने का भी प्रस्ताव किया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Toss Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स