एजेंसी न्यूज

Bharat Ratna: नरसिंह राव को ‘भारत रत्न’ पर सोनिया ने कहा- मैं स्वागत करती हूं

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत किया.

Bharat Ratna: नरसिंह राव को ‘भारत रत्न’ पर सोनिया ने कहा- मैं स्वागत करती हूं
(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 9 फरवरी : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत किया.

इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इसका (घोषणा) स्वागत करती हूं. क्यों नहीं?’’ यह भी पढ़ें : रास में जम्मू कश्मीर से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा शुरू, स्थानीय निकाय में ओबीसी आरक्षण का प्रावधान

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक व देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).